सीतापुर। बेसिक शिक्षा विभाग में गैर जनपद से आए कई बीईओं को लंबे समय बाद उनकी तैनाती कर दी गई है। बीएसए अजीत कुमार ने बताया कि जिलाधिकारी के अनुमोदन के बाद बीईओ के कार्यक्षेत्र में बदलाव किया गया है। बीईओ दीपेश कुमार को बिसवां से पहला विकासखंड भेजा गया है। बीईओ नवीन कुमार रामपुर मथुरा से अतिरिक्त प्रभार बिसवां का हटा लिया गया है। बीईओ पुष्पराज सिंह महमूदाबाद को गोंदलामऊ भेजा गया है। बीईओ उमेश कुमार गौतम एलिया से सिधौली भेजा गया है।
बीईओ रामकिशोर मछरेहटा को महमूदाबाद में तैनाती दी गई है। बीईओ भरत कुमार वर्मा हरगांव से अतिरिक्त प्रभार महोली हटा लिया गया है। बीईओ यशवंत सिंह बेहटा से अतिरिक्त प्रभार लहरपुर हटाया गया है। बीईओ आराधना अवस्थी नगर क्षेत्र सीतापुर से खैराबाद ब्लॉक में भेजा गया है। साथ ही इनके पास नगर क्षेत्र सीतापुर व खैराबाद का अतिरिक्त प्रभार रहेगा। रमाकांत मौर्य को मुख्यालय से एलिया विकासखंड भेजा गया है। बीईओ शहीन अंसारी को कसमंडा से लहरपुर ब्लॉक आंवटित किया गया है।
इसके अलावा गैर जनपद से आए बीईओ अजय गुप्त मौर्य को मछरेहटा भेजा गया है। बीईओ ऋषिदेव सिंह को परसेंडी के साथ अतिरिक्त प्रभार महोली दिया गया है। बीईओ रामजनक वर्मा को रेउसा, बीईओ शिवमंगल वर्मा को बिसवां, बीईओ संतोष कुमार मिश्र को कसमंडा, बीईओ कपिल देव द्विवेदी को मिश्रिख, बीईओ शैलेश कुमार द्विवेदी को पिसावां व बीईओ ओंकार सिंह को सकरन विकासखंड की जिम्मेदारी दी गई है।