फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ममता बनर्जी का फूंका पुतला

विज्ञापन
विज्ञापन
महमूदाबाद/सीतापुर। विश्व हिंदू परिषद व बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने पश्चिम बंगाल में हो रही हिंदुओं की हत्या के खिलाफ आक्रोश जताया। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का पुतला फूंका। राष्ट्रपति से कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

विश्व हिंदू परिषद व बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने श्री संकटा देवी मंदिर, तहसील मार्ग, चिक मंडी चौराहा, बजाजा चौराहा होते हुए रमकुंड चौराहे पर जुलूस निकाला। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का पुतला जलाकर विरोध जताया। उप जिलाधिकारी की अनुपस्थिति में राजस्व निरीक्षक को राष्ट्रपति के नाम संबोधित ज्ञापन दिया।
ज्ञापन के माध्यम से बताया कि पश्चिम बंगाल में जिहादियों द्वारा हिंदुओं की हत्याएं की जा रही है। दुर्गा पूजा पंडाल में बंगाल के 22 जिलों में दुर्गा पूजा के दौरान हिंसात्मक घटनाएं हुई है। पश्चिम बंगाल में हिंदुओं के 150 से ज्यादा दुर्गा पूजा पंडाल और इस्कॉन मंदिर को आग के हवाले कर दिया गया है।
विज्ञापन

देवी-देवताओं की मूर्तियां तोड़ दी गई है। हिंदुओं को मारा पीटा गया है। फिर भी बंगाल सरकार अपनी आंखें बंद किए है। मांग की हिंदुओं पर हो रही हत्याओं को रोका जाए।
ज्ञापन देने वालो में जिला धर्म प्रचारक उत्तम गुप्ता, दक्ष पांडेय, विदित वर्मा, ब्रजेश कुमार वर्मा, सूर्य प्रताप सिंह, पिंटू कश्यप, महेश यादव, रामू जायसवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें