फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: टायर फटने से लोडर पलटा, सीतापुर के दो लोगों की मौत, आठ घायल

Sun, 27 Oct 2024 01:11 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
बख्शी का तालाब। सीतापुर हाईवे पर शनिवार सुबह टायर फटने से लोडर अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में दो फूल विक्रेताओं की मौत हो गई, जबकि घायल हुए आठ लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन


सीतापुर के तंबौर से दस लोग शनिवार तड़के फूल लादकर लोडर गाड़ी से लखनऊ फूल मंडी बेचने आ रहे थे। बीकेटी में आद्य लॉन के पास अचानक लोडर का पिछला टायर फट गया। इससे लोडर अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में तंबौर दतुनी गांव निवासी दीनबंधु (60) की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनका बेटा राजू, पोता परमांनद, महेश, उनके पिता रामखेलावन, सुनील, सरजू, इंद्र कुमार,बेचेलाल, शिवपूजन घायल हो गए।


हादसे के बाद लोडर चालक उमेश भाग निकला। लोगों ने लोडर में फंसे लोगों को निकाला। पुलिस ने घायलों को राम सागर मिश्र अस्पताल में भर्ती कराया। घायल महेश और उनके पिता रामखेलावन को डॉक्टरों ने ट्राॅमा सेंटर रेफर कर दिया। ट्राॅमा में महेश (22) को मृत घोषित कर दिया गया।
विज्ञापन


फूलों की गठरी लेकर कूद गए परमानंद
हादसे के वक्त दीनबंधु का पोता परमानंद लोडर के पीछे लदी फूलों की गठरी के पास बैठा था। उन्होंने बताया कि टायर फटने के बाद लोडर जैसे ही अनियंत्रित हुआ वह फूलों की गठरी लेकर वाहन से कूद गए। इसलिए उनकी जान बच गई। दीनबंधु के परिवार में पत्नी सुशीला बेटे रामू और राजू है। महेश के परिवार में पिता भाई कपिल संजीव है व मां रामेश्वरी हैं।
खराब टायर की वजह से हुआ हादसा


लोडर पर सवार लोगों का आरोप है कि गाड़ी का पिछला टायर काफी खराब था और कई जगह कट लगे थे। इसी की वजह से अचानक टायर फट गया और वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया।

दुर्घटना की खबर मिलते ही गांव में पसरा सन्नाटा

तंबौर। दतुनी गांव निवासी दो लोगों की लखनऊ में हुए सड़क हादसे में शनिवार सुबह मौत हो गई। वह अपने साथियों संग लखनऊ में फूल बेचने जा रहे थे। ग्रामीणों ने बताया कि दुर्घटना की खबर सुबह ही गांव आ गई थी। हादसे की जानकारी होने पर परिजन लखनऊ रवाना हो गए। गांव में मातमी सन्नाटा पसर गया। शनिवार देर रात जब दोनों मृतकों के शव गांव पहुंचे तो गांव में चीत्कार गूंज उठी। दीनबंधु अपने परिवार के मुखिया थे। वह अन्य साथियों के साथ मिलकर कमल की तरह दिखने वाले गुजरी फूल का कारोबार करते थे। यह काफी महंगा बिकता है। शनिवार को भी वह फूल लेकर लखनऊ जा रहे थे। इस दौरान हादसा हो गया। रविवार को मृतकों का अंतिम संस्कार होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें