फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारिश से 250 गांवों की बिजली गुल

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर मथुरा/मछरेहटा। बारिश से जिले के कई इलाकों में बिजली गुल होने से लोग परेशान हैं। पावर कॉर्पोरेशन बारिश के कारण पेट्रोलिंग नहीं कर पा रहा है। फॉल्ट बनी हुई है। व्यापारियों का कारोबार प्रभावित हो रहा है। करीब 250 गांवों की बिजली गुल है।
विज्ञापन

रामपुर मथुरा इलाके में बांसुरा उपकेंद्र से विद्युत आपूर्ति की जाती है। बुधवार से बारिश हो रही है। अचानक शाम को आपूर्ति गुल हो रही है। लोगों ने पावर कॉर्पोरेशन के अफसरों को फोन किया तो पता चला कि बारिश से फॉल्ट आ गई है। इसको दुरुस्त होने में समय लगेगा।
पावर कॉर्पोरेशन ने कई बार पेट्रोलिंग करने का प्लान बनाया, लेकिन बारिश ने ऐसा न हो सका। पावर कॉर्पोरेशन का कहना है कि जब तक पानी बंद नहीं होगा, तब तक फॉल्ट को तलाशा नहीं जा सकता है।
विज्ञापन

इसकी वजह से उमरी गनेशपुर, नहरवल, बहादुरगंज, अभनापुर, गोंडा देवरिया, कुटी, रायसेनपुर, बरुवा, कुसवाहानगर सहित करीब 250 गांवों की विद्युत आपूर्ति गुल है। अवर अभियंता सुरेंद्र कुमार का कहना है कि 11 हजार की लाइन में फॉल्ट आई है। फॉल्ट का पता लगाया जा रहा है।
मछरेहटा इलाके की आपूर्ति भी रात से गायब चल रही है। 18 घंटा बीतने के बाद भी बिजली के दर्शन नहीं हुए है। इस इलाके में भवानीपुर फीडर से आपूर्ति होती है।
इससे परसदा, चितरेहटा, गद्दीपुर, कलुवापुर, नथ्थापुर, बारेपारा सहित 20 से अधिक गांवों में काफी समय गुजरने के बाद भी आपूर्ति बहाल नहीं हो सकी है। अधीक्षण अभियंता एनपी सिंह ने बताया कि बारिश से कुछ इलाकों में दिक्कत आई है। बारिश की वजह से पेट्रोलिंग में दिक्कत आ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें