फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ईंट से कूंच कर दोस्त को मार डाला

विज्ञापन
विज्ञापन
महोली (सीतापुर)। विवाद में युवक ने कुछ लोगों के साथ मिलकर दोस्त की ईंट से कूच कर हत्या कर दी। इलाज के दौरान युवक ने दम तोड़ दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने केस दर्ज कर मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के मूडा गांव निवासी महेंद्र (20) बुधवार देर शाम घर से दोस्तों के साथ टहलने निकला था। परिवार में चचेरी बहन की शादी थी, जिसमें परिजन व्यस्त थे। देर रात तक जब महेंद्र वापस नहीं आया तो तकरीबन 11 बजे परिजनों ने महेंद्र की तलाश करना शुरू की। देर रात महेंद्र गांव के बाहर एक ईंट-भट्ठे के मैदान में लहूलुहान पड़ा मिला। उसके सिर पर ईंटों से प्रहार किया गया था। परिजन आननफानन में उसे लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे, जहां से चिकित्सकों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
गुरुवार सुबह इलाज के दौरान युवक की मौत हो गई। उसके भाई पपलेश ने गांव के ही चार लोगों अर्पित, भानू, छोटे और दीपू पर हत्या का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी। इंस्पेक्टर अनूप कुमार शुक्ला ने बताया कि मामले में चारों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन

मुख्य आरोपी गिरफ्तार
मुख्य आरोपी अर्पित को गिरफ्तार कर लिया गया है। परिजनों के मुताबिक अर्पित ही युवक को बुलाकर ले गया था। उसका भाई महेंद्र ट्रक पर हेल्परी करता था। घटनास्थल पर दोनों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। विवाद किस कारण हुआ यह अभी स्पष्ट नहीं है। हिरासत में मुख्य आरोपी अर्पित ने हत्या का जुर्म कुबूल किया है। आरोपी को जेल भेजने की कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन

- अमन सिंह, सीओ महोली
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें