फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीतापुर: वैन और टेंपों की आमने-सामने भिड़ंत में दो की मौत, 12 घायल, वाहनों के परखच्चे उड़े

Fri, 13 May 2022 12:16 AM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, सीतापुर

सार

सीतापुर जिले के एक इलाके में हुए हादसे में दो लोगों की मौत हो गई जबकि करीब 12 लोग घायल हो गए। घायलों को अस्पताल ले जाया गया है।
विज्ञापन
घायलों को अस्पताल ले जाया गया। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सीतापुर जिले के कोतवाली बिसवां इलाके में गुरुवार को वैन और टेंपो की आमने सामने भिड़ंत हो गई। हादसा इतना जबरदस्त था कि वाहनों के परखच्चे उड़ गए। दर्दनाक हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि करीब 12 लोग घायल हो गए हैं।

विज्ञापन


घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंच गई है। पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू कर दी है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। बिसवां कोतवाली इलाके के भिटौरा बाजार के पास ये हादसा हुआ है।

घायलों को बिसवां  सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। पुलिस के अनुसार, हादसे में जान गंवाने वाले दोनों लोगों की अभी तक पहचान नहीं हो सकी है। बताया जा रहा है कि वैन सवार लोग बरात में शामिल होने जा रहे थे। पुलिस मृतकों की शिनाख्त में जुटी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें