फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो साल बाद कार्तिक पूर्णिमा मेले का आगाज

विज्ञापन
सीतापुर के हरगांव में कार्तिक पूर्णिमा मेले को लेकर लगे झूले। - संवाद - फोटो : SITAPUR
विज्ञापन
हरगांव (सीतापुर)। कोरोना की वजह से दो साल से बंद चल रहे कार्तिक पूर्णिमा मेला महोत्सव समारोह का आगाज गुरुवार से होगा। हरगांव के सूर्यकुंड तीर्थ पर महोत्सव चलेगा। इसको लेकर तैयारियां अंतिम दौर में हैं। झूले लगने लगे हैं। इसको लेकर लोगों में काफी उत्साह है। बच्चे काफी खुश हैं। गुरुवार की शाम को मेले का उद्घाटन सांसद रेखा वर्मा व कैबिनेट मंत्री जितिन प्रसाद करेंगे।
विज्ञापन

कार्तिक मेला महोत्सव एक माह तक चलेगा। 18 नवंबर को देव दीपावली, दीपदान, महाआरती, भव्य आतिशबाजी, गौरीशंकर बाबा का भव्य श्रंगार, 19 नवंबर से 29 नवंबर तक दिन में 12 बजे से रामलीला व रात आठ बजे से रासलीला होगी। 30 नवंबर को आर्केस्ट्रा शाम 8 बजे से शुरू होगा। एक दिसंबर को मुशायरा होगा। दो व तीन दिसंबर को स्कूली बच्चों का कार्यक्रम होगा। चार दिसंबर को अखिल भारतीय कवि सम्मेलन शाम सात बजे होगा।
पांच दिसंबर को शाम सात बजे से म्यूजिक कॉन्फ्रेंस का आयोजन होगा। अखिल भारतीय दंगल प्रतियोगिता दस दिन तक चलेगी। मेले में दुकानदारों ने दुकानें सजा ली हैं। सुरक्षा व्यवस्था के लिए अस्थाई पुलिस चौकी बनाई गई है। कोविड के कारण करीब दो साल बाद हो रहे मेला को लेकर हरगांव सहित आसपास के इलाके के लोग उत्साहित हैं।
विज्ञापन

मेले को भव्यता प्रदान करने के लिए नगर पंचायत अध्यक्ष गफ्फार खान, अधिशाषी अधिकारी अरविंद कुमार सिंह सहित सभासद तैयारियों में लगे हुए हैं। उद्घाटन के दौरान जिलाधिकारी विशाल भारद्वाज व विधायक हरगांव सुरेश राही मौजूद रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें