फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जल सत्याग्रह को शारदा में उतरे ग्रामीण

Fri, 20 May 2016 11:13 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
जलसत्याग्रह करते ग्रामीण। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
लहरपुर ग्राम सोनसरी के निकट शारदा नदी में आने वाली बाढ़ को रोकने व कटान से गांवों को बचाने की मांग को लेकर कई ग्रामीण जल सत्याग्रह के लिए उतर गए। दोपहर बाद  स्टड बनने का काम शुरू होने पर प्रदर्शन समाप्त हो सका।
विज्ञापन


शुक्रवार सुबह शारदा कटान रोको संघर्ष मोर्चा के बैनर तले सैकड़ों ग्रामीण सोंसरी गांव के निकट पहुंच गए। यहां पर ग्रामीण शारदा नदी में खडे़ होकर जल सत्याग्रह करने लगे। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि ग्राम सोनसरी, बुढ़नापुर, सिमरिया वा खालेपुरवा में शारदा नदी जमकर कटान करती है, जिससे सैकड़ों बीघा जमीन व घर नदी में समा जाते हैं।

कटान व बाढ़ को रोकने के लिए शासन द्वारा 11 करोड़ रुपये बाढ़ खंड प्रकोष्ठ पीलीभीत को दिए थे। जिलाधिकारी सीतापुर अमृत त्रिपाठी ने भी सोनसरी गांव का दौरा किया और कटान व बाढ़ की स्थिति की जानकारी ली थी। उन्होंने बाढ़ कटान रोकने हेतु आई सामग्री का निरीक्षण किया था।
विज्ञापन


वहीं बरसात होने से पहले ही कटान रोकने के लिए स्टड बनाए जाने का आश्वासन दिया था लेकिन अब तक कुछ न हो सका। गुरुवार को 20 मई तक कटान रोकने के लिए कोई काम शुरू न होने पर कई गांवों के लोग शारदा नदी में जल सत्याग्रह के लिए उतर गए। उधर, जानकारी पाकर प्रशासन के हाथ-पांव फूल गए।

आननफाननदोपहर बाद बाढ़ खंड प्रकोष्ठ पीलीभीत के अधिकारी श्याम सिंह व चंद्रिका प्रसाद सोंसरी गांव पहुंचे। यहां पर प्रदर्शन कर रहे लोगों को जल्द ही स्टड बनाने का आश्वासन दिया और काम शुरू कर दिया। उनके काम शुरू करने के बाद जल सत्याग्रह कर रहे लोगों ने अपना आंदोलन समाप्त कर दिया। प्रदर्शन करने वालों में करुण शंकर, रमेश मिश्रा, उमेश मिश्रा, राम शरन, राजाराम आदि शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें