फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दूसरे दिन भी ढहाया गया अवैध अतिक्रमण ढहाया अतिक्रमण 

Thu, 19 May 2016 10:43 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
तोड़ा गया अतिक्रमण - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
सीतापुर से लखीमपुर जाने वाले मार्ग को चौड़ा करने के लिए प्रशासन की टीम ने गुरुवार को भी अतिक्रमण हटाया। इस दौरान क्षेत्र के दुकानदारों व नागरिकों ने तोड़फोड़ कर रही टीम पर मनमानी का भी आरोप लगाया। 
विज्ञापन


दोपहर बाद प्रशासन की टीम पुलिस बल व जेसीबी लेकर नैपालापुर चौराहे पर पहुंची। जिसके बाद वहां पर अतिक्रमण हटाने का काम शुरू कर दिया गया। जेसीबी ने वहां पर पक्की दुकानों व घरों की दीवारें गिराई। जबकि अस्थाई दुकानों पर भी बुलडोजर चलाया गया।

इस दौरान कुछ दुकानों व मकानों को छोड़ कर अन्य मकानों पर जेसीबी चलाने की बात को लेकर अतिक्रमण हटाने गई टीम पर आरोप प्रत्यारोप भी लगते रहे। हालांकि पुलिस बल होने के कारण लोग विरोध नहीं कर सके। नैपालापुर चौराहा, बिजवार मार्ग, लखीमपुर मार्ग व लहरपुर मार्ग पर अतिक्रमण हटाया गया। लहरपुर मार्ग पर लगने वाली सब्जी मंडी को हटाकर दुकानदारों को सड़क के किनारे दुकानें न लगाने की चेतावनी दी र्गई। लखीमपुर मार्ग पर होटलों व दुकानों को हटाया गया।  
विज्ञापन


विधायक संग डीएम से मिलने पहुंचे दुकानदार 
नैपालापुर पुलिस लाइन मार्ग पर स्थित पटरी दुकानदार गुरुवार को सदर विधायक राधेश्याम जायसवाल के नेतृत्व में डीएम से मिलने कलेक्ट्रेट पहुंचे। यहां पर जिलाधिकारी के मौजूद न होने के कारण ग्रामीण डीएम से नहीं मिल सके। 

गुरुवार सुबह सैकड़ों दुकानदार सदर विधायक के साथ कलेक्ट्रेट पहुंचे। दुकानदारों का कहना था कि नैपालापुर से पुलिस लाइन जाने वाले मार्ग पर अतिक्रमण को लेकर कोई सूचना पहले से नहीं जारी की गई। दुकानदारों का यह भी आरोप था कि करीब के ईट-भट्ठा स्वामी के इशारे पर कई दुकानों को उजाड़ दिया गया।

जबकि आगे आदर्श नगर, आनंद नगर, स्वरूप नगर, पुलिस लाइन के लिए आगे अतिक्रमण नहीं ढहाया गया। हालांकि डीएम के मौजूद न होने के कारण विधायक व दुकानदार डीएम के सामने अपनी बात नहीं रख सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें