फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजकीय सम्मान के साथ दरोगा का अंतिम संस्कार

विज्ञापन
पिसावां में गार्ड ऑफ ऑनर पुलिस कर्मी। - संवाद - फोटो : SITAPUR
विज्ञापन
पिसावां (सीतापुर)। थाना क्षेत्र के हदिरा गांव के एसआई की बागपत जिले में चुनावी ड्यूटी के दौरान हृदय गति रुकने से निधन के बाद शव को पैतृक गांव लाया गया। शव के घर पहुंचते ही कोहराम मच गया। लोगों का रो-रोकर बुरा हाल था। पुलिस बल की मौजूदगी में राजकीय सम्मान के साथ गार्ड ऑफ ऑनर देकर अंतिम विदाई दी गई। इस दौरान हर कोई गमगीन दिखा। हर आंख नम थी।
विज्ञापन

पिसावां इलाके के हदीरा गांव निवासी फूल सिंह (57) एसआई के पद पर पीलीभीत में तैनात थे। विधानसभा चुनाव के प्रथम चरण में ड्यूटी के लिए वह बागपत जिले में गए थे। उनकी ड्यूटी बालैनी थाना क्षेत्र में सेक्टर पुलिस अधिकारी के रूप में लगी थी। ड्यूटी के दौरान अचानक उनकी हालत बिगड़ गई। पुलिस कर्मियों ने उनको बड़ौत के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां पर इजाज के दौरान उनकी मौत हो गई।
पुलिस के अनुसार उनकी मौत हृदय गति रुकने से मौत हुई है। पोस्टमार्टम के बाद दरोगा के शव को शुक्रवार की देर रात उनके पैतृक गांव लाया गया। शव घर पहुंचते ही पूरे परिवार में कोहराम मच गया। पूरा गांव शोक में डूब गया। हर ओर चीख-पुकार थी। सभी का रो-रोकर बुरा हाल था।
विज्ञापन

शनिवार को एसओ पिसावां भानुप्रताप सिंह की मौजूदगी में दरोगा को राजकीय सम्मान के साथ गार्ड ऑफ ऑनर देकर अंतिम विदाई दी गई। अंतिम यात्रा के दौरान हर किसी कोई भावुक दिखा। चेहरे मुरझाए थे। परिवार में अपने को खोने की कसक थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें