फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वोट मांगने के विवाद में मारपीट

विज्ञापन
विज्ञापन
बिसवां (सीतापुर)। कोतवाली इलाके के एक गांव में वोट मांगने को दौरान विवाद हो गया। दोनों पक्षों के लोग आमने-सामने आ गए। जमकर मारपीट हुई। चार लोग घायल हो गए। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर गंभीर आरोप लगाए हैं। मामले की तहरीर पुलिस को दी गई है। पुलिस का कहना है कि जांच की जा रही है।
विज्ञापन

कोतवाली बिसवां इलाके के पिपरी सहदेवा निवासी रामू ने बताया कि गांव के ही कुछ लोगों ने एक पार्टी के पक्ष में मतदान करने के लिए उस पर दबाव बनाया। इसी को लेकर विवाद बढ़ गया। आरोप है कि मामला तूल पकड़ने पर दूसरे पक्ष के लोगों ने रामू समेत अन्य पर बांके से प्रहार किया। हमले में रामू, रजनेश, सुनील को गंभीर चोटें आईं हैं। दूसरे पक्ष के मुकीम ने बताया कि दूसरा पक्ष शराब के नशे में धुत होकर गाली-गलौज करते थे। इसी वजह से घटना हुई। मारपीट में मुकीम को चोटें लगी हैं।
घटना के बाद कोतवाली पहुंचे दोनों पक्षों ने सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मामला संज्ञान में आने पर दोनों पक्षों के घायलों सीएचसी बिसवां में भर्ती कराया, जहां से डॉक्टरों ने मुकीम की हालत को गंभीर देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया है। घटना को लेकर दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर आरोप प्रत्यारोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी है।
विज्ञापन

भाजपा प्रत्याशी निर्मल वर्मा अपने समर्थकों समेत कोतवाली पहुंचे और मामले की जानकारी ली। पुलिस ने मामले में कार्रवाई का आश्वासन दिया। इंस्पेक्टर बिसवां राजीव सिंह ने बताया कि दोनों पक्षों की ओर से तहरीर मिली है। मामले की जांच की जा रही है। जांचकर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें