फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाढ़ के पानी में डूबकर मासूम की मौत

विज्ञापन
तंबौर के बरक्षता गांव में भरा बाढ़ का पानी। (संवाद) - फोटो : SITAPUR
विज्ञापन
रामपुर मथुरा/ रेउसा/ तंबौर। तराई इलाके में उफनाई शारदा व सरयू नदी के जलस्तर में मामूली कमी आई है। लेकिन इससे कोई खास राहत ग्रामीणों को नहीं मिल सकी है। गुरूवार को बाढ़ के पानी में डूबने से एक मासूम की मौत हो गई, जबकि 50 से अधिक गांवों में पानी भरा हुआ है। रास्ते जलमग्न होने से ग्रामीणों को आवागमन में दिक्कतें उठानी पड़ रही है।
विज्ञापन

रेउसा विकासखंड की ग्राम पंचायत गोलोक कोडर के मजरा लोधनपुरवा निवासी बबूल का तीन वर्षीय पुत्र अभिमन्यु घर के बाहर खेल रहा था। खेलते खेलते गांव में जहां पर बाढ़ का पानी भरा हुआ था, वहीं पर पहुंच गया। पानी में पैर फिसल जाने से डूब गया। कुछ देर बाद उसका शव पानी में उतराता हुआ मिला। घटना की जानकारी होने पर तहसीलदार मौके पर पहुंच, उन्होंने पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता दिलाए जाने का आश्वासन दिया है।
रामपुर मथुरा इलाके के फत्तेपुरवा में लगे मीटर गेज में जलस्तर 119.5 से 10 सेमी घटकर 118.95 सेमी दर्ज किया गया। लेकिन इससे कोई खास राहत ग्रामीणों को नहीं मिल सकी है। नदी किनारे बसे गांव अखरी, अंगरौरा, फतेपुरवा, कनरखी, बंगालीपुरवा, हरीपुरवा, कटुवा घाट, बिंद्रापुरवा, बगस्ती, श्रीचंद्र कोठार, शुकुलपुरवा व अंगरौरा आदि गांवों में जलस्तर कम हुआ है।
विज्ञापन

जलस्तर कम होने से ग्रामीणों को अब कटान का भय सताने लगा है। एसडीएम महमूदाबाद रामदरस राम ने बताया कि बाढ़ पीड़ितों की लगातार मदद की जा रही है। खाद्यान्न किट उपलब्ध करवाई जा रही है। वहीं तंबौर इलाके के गांवों व संपर्क मार्गों पर पानी भरा हुआ है। इससे अफसर गांवों तक जायजा लेने नहीं पहुंच पा रहे है। नदी किनारे के तटवर्ती गांव बरक्षता, बरेला, बोधवा, बड़रिया, हनुमानसिंह पुरवा, लीलापुरवा, रजनापुर, शिवपुर, कतरा व नदी के बीच बसे गांव मीतमऊ, नकहा व परेवा में पानी भरा हुआ है।
लेकिन अभी तक तटवर्ती गांवों में कोई सरकारी मदद नहीं पहुंची है। पीने के पानी की भी समस्या के साथ ही मरीजों को तंबौर तक आना मुश्किल हो रहा है। इन गांवों के जलमग्न संपर्क मार्ग मुसीबतें पैदा कर रहे हैं। तहसीलदार लहरपुर मदन मोहन वर्मा ने बताया कि बाढ़ प्रभावित मीतमऊ व परेवा के परिवारों को राहत सामग्री वितरित की गई है।
नदी किनारे बसे गांव बसंतापुर से कोल्हुआपुरवा तक सिंचाई विभाग द्वारा बाढ़ व कटान से बचाव के लिए बनाया गया बंधा तेज धार में कट गया था। जिसे अभी तक ठीक न कर पाने के कारण पानी तेजी से बाहर निकल रहा है। जिससे इस क्षेत्र में पड़ने वाले देवपालपुर, कोल्हुआपुरवा, मुरब्बा व बसंतापुर तक पानी फैलता जा रहा है। वहीं रेउसा इलाके में म्योढ़ी छोलहा व गोलोक कोडर के मजरों में पानी भरा हुआ है। तहसीलदार अभिचल प्रताप सिंह ने बताया कि पीड़ितों को राहत पहुंचाई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें