फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रशासन की मिलीभगत से क्षेत्र हो रहा अवैध खनन

विज्ञापन
विज्ञापन
महमूदाबाद/सीतापुर। जिले में बड़े पैमाने पर हो रहे अवैध खनन के खिलाफ अब सत्तापक्ष के विधायक मुखर हो गये है। दिशा की बैठक में अवैध खनन के खिलाफ आवाज उठाने वाले सांसद मिश्रिख अशोक रावत के बाद अब महमूदाबाद विधायक आशा मौर्या ने जिला प्रशासन की कार्यशैली पर सवाल उठाए है।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री के सख्त निर्देशों के बाद भी महमूदाबाद इलाके में धड़ल्ले से अवैध खनन का कारोबार जारी है। क्षेत्र में बड़े पैमाने पर बालू व मिट्टी का खनन कर माफिया बेच रहे है। महमूदाबाद से भाजपा विधायक आशा मौर्या का कहना है कि शिकायत के बाद भी अफसर उन्हें सही जानकारी नहीं दे रहे हैं। मंगलवार को विधायक आशा मौर्या ने अपने ट्वीटर हैंडल पर अवैध खनन का वीडियो डाला है। इसमें लिखा है कि सीतापुर में जिला खनन अधिकारी और प्रशासन की मिलीभगत से बड़े पैमाने पर अवैध खनन हो रहा है।
विधायक ने ट्वीट में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, जिलाधिकारी और सीतापुर पुलिस का टैग किया। कुछ ही देर में यह ट्वीट क्षेत्र में वायरल हो गया। विधायक ने बताया कि वह हिमाचल प्रदेश में चल रही कार्यशाला में हैं। वीडियो उनके क्षेत्र का है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें