फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेटा न मिला तो मां को गोली से उड़ाया

विज्ञापन
विज्ञापन
सीतापुर। जरूरतमंद बेटियों की शादी के लिए पांच दिसंबर को ब्लाकों में मंडप सजेगा। धूमधाम से शहनाई बजेगी। सरकारी अमला बरातियों व जनातियों का स्वागत करेगा। सभी का सेवा सत्कार कर वैवाहिक जीवन में प्रयोग की जाने वाली वस्तुओं को देकर जोड़ों को विदा किया जाएगा। इसके लिए 724 बेटियों की सगाई तय की गई है। सगाई के भव्य आयोजन के लिए तैयारियां शुरू हो गई हैं।
विज्ञापन

सीएम सामूहिक विवाह योजना से जिले की 724 जरूरतमंद बेटियों के जीवन को खुशहाल बनाने के लिए सरकारी खर्च पर उनका विवाह कराने के लिए चयन किया गया है। समाज कल्याण, ब्लॉक और जिला प्रशासन के अफसरों के सहयोग से बेटियों की शादी धूमधाम से कराई जाएगी।
इसके लिए पांच दिसंबर को संबंधित ब्लाकों में मंडप सजाया जाएगा। दूल्हा बरात लेकर आएगा और जनाती पक्ष के लोग सरकारी अमले के साथ उनका स्वागत करेंगे। दोनों पक्षों की आवभगत के लिए जिम्मेदार सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करेंगे। इसके लिए तैयारियां की जा रही हैं। ब्लाकों से सामूहिक विवाह के लिए भेजी गई सूची के अनुसार समाज कल्याण विभाग द्वारा धनराशि मुहैया कराए जाने के लिए निर्धारित प्रक्रिया अपनाई जा रही है। जिसे संबंधित खातों में भेजा जाएगा।
विज्ञापन

बेटी के खाते में भेजे जाऐंगे 35 हजार रुपये
मुुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत शासन प्रति जोड़ा शादी के लिए 51 हजार रुपये मुहैया कराता है। इस धनराशि से संबंधित बेटी के बैंक खाते में 35 हजार रुपये भेजे जाते हैं। उपहार व अन्य सामग्री पर दस हजार खर्च किए जाने का प्रावधान हैं। प्रति जोड़ा विवाह पर छह हजार खर्च कर जनातियों एवं बरातियों का सेवा सत्कार किया जाता है।
ब्लॉक मिश्रिख में होगी सर्वाधिक 70 जोड़ों की शादी
सीएम सामूहिक विवाह योजना से सर्वाधित 70 जोड़ों का चयन ब्लाक मिश्रिख से किया गया है। इसी प्रकार बिसवां से 37, सकरन से 36, रेउसा से 53, ऐलिया से 37, परसेंडी से 11, खैराबाद से 46, हरगावं से 48, सिधौली व महोली से 37-37, कसमंडा से 34, गोंदलामऊ से 55, लहरपुर से 12, बेहटा से 60, महमूदाबाद से 25, पहला व रामपुर मथुरा से 20-20, पिसावां से 26, मछरेहटा से 56 व नगर पालिका खैराबाद से चार बेटियों की शादी कराई जाएगी। 33 मुस्लिम वर्ग की बेटियों का निकाह कराया जाएगा।
19 ब्लॉकों से 720 बेटियों व एक नगर पालिका से चार बेटियों की शादी कराने के लिए सूची उपलब्ध कराई गई है। इसके लिए शासन से जारी धनराशि संबंधित खातों में भेजे जाने की कार्रवाई की जा रही है। सभी शादियां पांच दिसंबर को तय स्थलों पर कराई जाएंगी।
विज्ञापन

- हर्ष मवा, जिला समाज कल्याण अफसर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें