बार एसोसिएशन में गोष्ठी में मौजूद जिजा जज व अधिवक्ता। - संवाद
- फोटो : SITAPUR
सीतापुर। हिंदी पखवारे के अंतर्गत एक गोष्ठी का आयोजन बार एसोसिएशन सभागार में जिला जज कुलदीप कुमार की अध्यक्षता में हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता बार एसोसिएशन के अध्यक्ष हरीश त्रिपाठी ने की। कार्यक्रम संयोजक वरिष्ठ अधिवक्ता राम गोपाल अवस्थी ने कहा कि हिंदी विद प्रतिष्ठान न्यायालय परिसर में हिंदी भाषा के ज्यादा से ज्यादा इस्तेमाल के लिए स्थापित किया गया था।
जिला जज कुलदीप कुमार ने कहा कि हिंदी को राज भाषा का दर्जा मिला है, लेकिन लोग इसे महत्व देने में संकोच करते हैं। बोले, हिंदी हम भारतीयों के दिलों पर राज करती है। इस मौके पर न्यायिक परिवार के तमाम सदस्य व अधिवक्ता भी मौजूद रहे।