फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: बीएसए व बीईओ कार्यालय में बनेगी हेल्प डेस्क

Tue, 05 Nov 2024 09:21 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सीतापुर। निशुल्क एवं अनिवार्य बाल शिक्षा अधिकार अधिनियम (आरटीई) का इस बार व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाएगा। बस व रेलवे स्टेशन सहित सार्वजनिक स्थानों पर होर्डिंग लगवाए जाएंगे। साथ ही पंफलेट बांटकर लोगों को इसकी जानकारी दी जाएगी। नवंबर में ही यह कवायद पूरी की जाएगी। इसके लिए बीएसए ने सभी बीईओ को निर्देशित किया है। इसके साथ ही बीएसए व बीईओ कार्यालय में हेल्प डेस्क बनाई जाएगी। इस डेस्क पर कोई भी अभिभावक पहुंचकर अपनी जिज्ञासा शांत कर सकेगा।
विज्ञापन


इस अधिनियम के तहत प्रत्येक कॉन्वेंट स्कूल में पूर्व प्राथमिक/कक्षा एक की 25 फीसदी सीटों पर निशुल्क दाखिला होता है। बशर्ते नौनिहाल उस विद्यालय की परिधि से एक किमी के अंदर उसी वार्ड में निवास कर रहा हो।
इस अधिनियम के तहत अभी तक चार चरण होते थे। दाखिला प्रक्रिया जुलाई तक चलती थी। इससे जब बच्चे स्कूल पहुंचते थे तो उनका काफी अधिक कोर्स पूरा हो चुका होता था। इस बार यह समस्या दूर हो जाएगी। चारों चरण 27 मार्च तक पूरे जाएंगे। यानि एक अप्रैल को चार चरणों में चयनित नौनिहाल विद्यालयों में पढ़ते हुए नजर आएंगे।
विज्ञापन

एक दिसंबर से इस बार प्रवेश प्रक्रिया शुरू होगी। अभिभावकों को समय से पहले इसकी जानकारी दी जाएगी। सार्वजनिक स्थानों पर पोस्टर लगवाकर अभिभावकों को जागरूक किया जाएगा।



यह है प्रक्रिया

पहला चरण एक दिसंबर से 19 दिसंबर तक चलेगा। 24 दिसंबर को लाटरी।

दूसरा चरण एक से 19 जनवरी तक चलेगा। 24 जनवरी को लाटरी।

तीसरा चरण एक से 25 फरवरी तक चलेगा। 27 फरवरी को लाटरी।

चौथा चरण एक से 19 मार्च तक चलेगा। 27 मार्च को लाटरी निकलेंगी।



शुरू हुई पंजीकरण की प्रक्रिया

मार्च 2025 तक चार चरण पूरे होने हैं। इससे पहले विद्यालयों को आरटीई पोर्टल पर मैपिंग व पंजीकरण का काम शुरू हो गया है। नवंबर के अंत तक यह प्रक्रिया पूरी कर ली जाएगी। इससे जिले का कोई भी विद्यालय इस पोर्टल पर पंजीकरण से वंचित नहीं रहेंगा।
विज्ञापन




होगा प्रचार-प्रसार

इस अधिनियम के तहत प्रचार-प्रसार किया जाएगा। इसकी प्रक्रिया शुरू हो गई है। बीईओ को भी अभिभावकों को इसकी जानकारी देने के निर्देश दिए गए हैं।

अखिलेश प्रताप सिंह, बीएसए
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें