फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झमाझम बारिश, शहर लबालब

Sat, 02 Jul 2016 10:34 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
बार‌िश का मजा लेते युवक। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
मानसून आने के बाद शनिवार को पहली बार हुई जोरदार बारिश से हर कोई तर हो गया। करीब साढ़े तीन घंटे की बारिश से उमस व गर्मी से परेशान लोगों को सुकून मिला। वहीं विकास भवन व कलेक्ट्रेट में पानी भरने से लोगों को परेशानी उठानी पड़ी।
विज्ञापन


जगह-जगह जलभराव ने नगर पालिका के सफाई इंतजाम की पोल खोल दी। गल्ला मंडी में जलभराव होने पर व्यापारियों ने ध्वस्त सफाई व्यवस्था को लेकर प्रदर्शन किया। शनिवार सुबह से ही आसमान बादलों से घिरा हुआ था। करीब 8 बजे से बारिश शुरू हो गई। 11:30 बजे तक बारिश हुई।

बरसात के दौरान जलनिकासी व्यवस्था दुरुस्त न होने से शहर जलमग्न हो गया। आलम यह रहा कि पॉश इलाके भी लबालब भर गए। कलेक्ट्रेट परिसर और विकास भवन टापू नजर आने लगे। इसके अलावा लालबाग, सिविल लाइन, आवास विकास, मुंशीगंज, श्रीनगर कालोनी, तामसेनगंज, चुंगी चौकी, आनंद नगर, आदर्श नगर, पूर्णागिरि नगर व खूबपुर आदि मोहल्ले में सड़कों व गलियों में पानी भर गया।
विज्ञापन


सरायन नदी के किनारे बसी आबादी में घरों के अंदर तक पानी पहुंच गया। लोहारबाग चौराहे पर दुकानों में जलभराव होने से व्यापारियों के माथे पर शिकन आ गई। गल्लामंडी में चारों ओर पानी भरने से नाराज व्यापारियों ने नगर पालिका के खिलाफ प्रदर्शन शुरू कर दिया। अफसरों ने मौके पर पहुंच कर व्यापारियों को किसी तरह समझाकर शांत कराया। इसके अलावा मिश्रिख, सिधौली, तंबौर, कमलापुर आदि ग्रामीण क्षेत्रों में भी तेज बारिश हुई। बारिश से स्कूली बच्चों को काफी दिक्कतें हुईं। 
   
अगले 48 घंटों तक इसी तरह बना रहेगा मौसम
शनिवार को झूम के बरसे बदरा ने मौसम सुहाना कर दिया। गर्मी से लोगों को निजात मिली तो सबके चेहरे खिल उठे। मौसम विशेषज्ञों के मुताबिक शनिवार का अधिकतम तापमान 31 डिग्री जबकि न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। आर्द्रता 83 प्रतिशत दर्ज की गई। मौसम वैज्ञानियों ने अगले 48 घंटों तक मौसम के इसी तरह बने रहने की संभावना जताई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें