झरेखापुर (सीतापुर)। कोतवाली देेहात इलाके में सोमवार सुबह एक ग्राम पंचायत सदस्य युवती ने रेल ट्रैक पर ट्रेन के सामने कूदकर जान दे दी। पुलिस ने जांच पड़ताल कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतका के पास एक सुसाइड नोट बरामद हुआ है। जिसमें युवती ने अपने एक करीबी रिश्तेदार पर उधार लिए पैसे नहीं देने पर परेशान होकर खुदकुशी की बात लिखी है।
कोतवाली देहात इलाके के ककरहा निवासी वंदना (25) पत्नी रामहेत ने सोमवार को गौरा गांव के दक्षिण रेलवे ट्रैक पर आ रही ट्रेन के सामने युवती ने छलांग लगा दी। उसकी मौके पर ही कटकर मौत हो गई। पुलिस ने जांच कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतका के कब्जे से पुलिस को सुसाइड नोट मिला है।
जिसमें युवती ने अपने एक करीबी रिश्तेदार पर उधार के पैसे न देने पर परेशान होकर आत्महत्या करने की बात कही है। युवती अभी हाल में हुए चुनाव में ग्राम पंचायत की सदस्य बनी थी। इंस्पेक्टर कोतवाली देहात राजेश कुमार ने बताया जांच कर कार्रवाई होगी।