फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक का फंदे पर मिला शव, हत्या का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर मथुरा (सीतापुर)। थाना क्षेत्र में अपनी ससुराल आए एक युवक की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। मृतक के परिजनों ने ससुरालवालों पर हत्या कर शव फंदे पर लटकाने का आरोप लगाया है। पुलिस का कहना है कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। जांचकर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

थानगांव के इलाके के धमौड़ निवासी आशीष (25) रामपुर मथुरा इलाके के जागनपुरवा निवासी ससुर पहाड़ी के घर गुरुवार को गुड़िया पर्व पर पत्नी को लेकर मायके गया था, जहां पर गांव के बाहर संदिग्ध हालात में युवक का शव फंदे पर लटकता मिला। सूचना पाकर मृतक के परिजन और पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने जांच पड़ताल करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
घटना को लेकर मृतक के पिता ने बताया कि एक साल पूर्व प्रेमा के साथ विवाह हुआ था। गुड़िया पर्व को पत्नी को लेकर गए युवक से ससुरालीजनों ने बाद में बेटी को विदा करने की बात कही थी। इसको लेकर कहासुनी हुई थी। घटना को लेकर मृतक परिजनों ने ससुरालीजनों पर हत्या कर शव लटकाने का आरोप लगाया है। एसओ रामपुर मथुरा ओपी तिवारी ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। जांच पड़ताल कर कार्रवाई की जाएगी। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें