सदरपुर (सीतापुर)। थाना क्षेत्र स्थित ननिहाल में रहकर पढ़ाई कर रही बालिका की गुरुवार देर शाम सर्पदंश से मौत हो गई। मामले की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सदरपुर इलाके के इनायतपुर निवासी महेश कुमार की 11 साल की बेटी गोल्डी अपने नाना के घर गोड़ैचा गांव में रहकर पढ़ाई करती थी।
गुरुवार देर शाम वह होमवर्क पूरा करने के बाद वह कॉपी-किताब रख रही थी, इसी बीच नीचे बैठे किसी जहरीले सर्प ने उसके हाथ में डस लिया जिससे उसकी हालत बिगड़ गई। परिवारीजन गंभीर हालत में उसे निजी अस्पताल लेकर पहुंचे जहां पर इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।