फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भूख से महोली गोशाला में चार गायों की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
कमलापुर (सीतापुर)। विकासखंड कसमंडा क्षेत्र के महोली गांव में स्थित पशु आश्रय स्थल गोवंशों की कब्रगाह बन गया है। भूख-प्यास व देखभाल के अभाव में यहां चार गायों की मौत हो गई। लापरवाही का आलम यह कि दो दिन बाद अभी तक मृत गायों के शव हटाए नहीं गए हैं। इससे ग्रामीणों में रोष है।
विज्ञापन

कसमंडा ब्लॉक के महोली गांव में नहर के किनारे ग्राम पंचायत की जमीन पर पशु आश्रय स्थल बनाया गया है। तारबंदी कर यहां एक टिनशेड डाला गया है जिसके नीचे चन्नी (नांदे) बनी हुई है। इसके अलावा यहां छाया की कोई व्यवस्था नहीं है। चारा (भूसा) सुरक्षित रखे जाने तक का इंतजाम नही है।
इस पशु आश्रय स्थल में इन दिनों करीब 25 गोवंश हैं। पिछले एक सप्ताह से रुक-रुककर होने वाली बरसात के कारण खुले में रखा भूसा भीगने से सड़ गया है। ग्रामीणों की मानें तो यहां कोई देखरेख करने वाला नही हैं। लिहाजा, परिसर में कीचड़ व गंदगी फैली है। भीगा व सड़ा भूसा मवेशी खा नहीं रहे हैं।
विज्ञापन

नतीजतन, भूख से तड़प-तड़पकर तीन गायों की मौत हो गई। अन्य गायें भूख से बेहाल हैं। दो दिन पहले इस कारण यहां चार गायों ने दम तोड़ दिया। जबकि कई गायें गंभीर हालत में पड़ी तड़प रही हैं। इसके बाद भी प्रशासन इनकी सुध लेने के लिए तैयार नहीं है।
ग्रामीणों ने बताया कि गायों की मौत के बाद भी उन्हें उठाने की उचित व्यवस्था नहीं है। शिकायत के बाद भी अधिकारी नहीं सुन रहे हैं। अभी भी गोशाला में कई गोवंश बीमार हैं।
पहले भी गायों की हो चुकी मौतें
पशु आश्रय स्थलों में गायों की मौतों का यह पहला मामला नहीं है। इससे पूर्व भी जिले के कई पशु आश्रय स्थलों में गायों की मौतें हो चुकी हैं। जून माह में ब्लॉक लहरपुर के शाहाबाद गोशाला में दो गायों की मौत हो गई थी।
सदरपुर के खुरवल गांव स्थित गोशाला में 7 जुलाई को एक तथा नैमिषारण्य स्थित गोशाला में 11 जुलाई को दो गायें दम तोड़ चुकी हैं। यहां निरीक्षण के दौरान समाज कल्याण मंत्री रमापति शास्त्री ने मृत गायों देख एसडीएम को फटकार भी लगाई थी। इसके बाद भी अफसर सुधरने को तैयार नहीं हैं।
विज्ञापन

जांच कराई जाएगी
मुझे महोली की गोशाला में गायों की मौत की जानकारी नहीं है। यदि कोई असुविधा हो रही है तो मौके पर जाकर जांच कराई जाएगी। दोषी के विरुद्ध कार्रवाई होगी।
-किंशुक श्रीवास्तव, एसडीएम सिधौली
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें