फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाघ की चहल कदमी जारी, कांबिंग में फिर मिले पगचिन्ह

विज्ञापन
विज्ञापन
महोली (सीतापुर)। क्षेत्र में लंबे समय से जारी बाघ की चहलकदमी से जहां लोगों में दहशत है, वहीं वन विभाग की मुश्किलें भी बढ़ती जा रहीं हैं। शनिवार को वन विभाग को कांबिग के दौरान पिंजड़े से करीब चार किमी. दूर बाघ के नए पग चिह्न मिले हैं। वन दरोगा राहुल यादव ने बताया कि शनिवार को टीम के साथ कांबिंग की गई है। पिजड़े से करीब चार किलोमीटर की दूरी पर कोल्हौरा गांव के जंगल के निकट खेतों में ताजा पगचिह्न मिले हैं।
विज्ञापन

बताया कि इससे कयास लगाया जा रहा है। कि बाघ यहीं जंगल में भ्रमण कर रहा है। शिकार के लिए पिंजड़े तक आएगा तो वह उसमें कैद जरूर हो जाएगा। मालूम रहे कि पिछले कई दिनों से महोली क्षेत्र के चंद्रा गांव के निकट नदी की तलहटी में जंगली जानवर के पगचिह्न देखे जा रहे हैं। जिसके बाद वन विभाग की टीम द्वारा लगातार क्षेत्र की कांबिंग की जा रही है। कांबिंग के दौरान वन विभाग टीम ने पगचिह्नों के आधार पर क्षेत्र में बाघ की मौजूदगी की आशंका जाहिर की थी।
जिसके बाद बाघ ने चंद्रा गांव के निवासी श्यामू की गाय को अपना शिकार बनाते हुए वन विभाग की आशंका को पुख्ता कर दिया था। बाघ को पकड़ने के लिए एक सप्ताह पूर्व चंद्रा गांव के निकट जंगल में पिंजड़ा लगाया गया था। जिसमें बाघ के शिकार के लिए प्रतिदिन बकरी को बांधा जा रहा है, लेकिन वन विभाग की ओर से लगाए गए पिंजड़े तक बाघ नहीं जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें