फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चोरी की पांच बाइक बरामद, चार गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
सीतापुर। थानगांव पुलिस ने चोरी की पांच बाइकें बरामद की है। चार अंतरजनपदीय वाहन चोरों को गिरफ्तार किया है। ये लोग बाइक चोरी करके उसका नंबर बदलकर बेचते थे। इन्हें जेल भेजा गया है।
विज्ञापन

थानगांव पुलिस टीम द्वारा चेकिंग के दौरान चार आरोपी गिरफ्तार किए गए। इनमें पंकज ग्राम कोदौरा थाना थानगांव, शिवम मिश्रा, सोनू त्रिपाठी, मनोज निवासी ग्राम दायमपुरवा मजरा धमौड़ा थाना थानगांव जनपद सीतापुर को दायमपुरवा मोड़ के पास गिरफ्तार किया गया। इनके कब्जे से चोरी की पांच मोटर साइकिलें बरामद हुई हैं।
शिवम व सोनू के कब्जे से दो देशी तमंचा 315 बोर व दो कारतूस 315 बोर बरामद हुए है। आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि वे सीतापुर सहित आसपास के जनपदों से दोपहिया वाहनों को चुराकर उनके नंबर प्लेट बदलकर बेच देते थे। इससे मिले पैसों को आपस में बांट लेते थे। पुलिस ने केस दर्ज कर जेल भेज दिया है।
विज्ञापन

पुलिस टीम में वरिष्ठ उप निरीक्षक इन्द्रजीत सिंह, उप निरीक्षक प्रदीप पांडेय, कांस्टेबल मोहम्मद शोएव, राम नरेश सिंह, अंकित सिंह, अंकित मलिक, पुनीत पवार व अनिल कुमार शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें