फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांच और डेंगू की चपेट में

Fri, 30 Sep 2016 10:55 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
mosquito - फोटो : demo
विज्ञापन
जिले में डेंगू भयावह रूप लेता जा रहा है। अब पांच और लोग डेंगू की चपेट में आ गए हैं। इनमें से एक मरीज को लखनऊ रेफर कर दिया गया है। जबकि एक का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। अन्य मरीजों को प्राइवेट अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन


इसी के साथ डेंगू की चपेट में आने वाले मरीजों की संख्या 77 से बढ़कर 82 हो गई है। इसके बावजूद जिम्मेदार चुप्पी साधे बैठे हैं। फॉगिंग न होने से मच्छरों का प्रकोप बढ़ रहा है।  शहर के मोहल्ला रानी कोठी निवासी पुरुषोत्तम (55) एक सप्ताह से बुखार से पीड़ित हैं।

प्राइवेट डॉक्टरों की जांच में डेंगू की पुष्टि हुई। जिसके बाद परिवार ने जिला अस्पताल में जांच कराई तो वहां भी डेंगू की पुष्टि हुई। मछरेहटा थाना क्षेत्र के ग्राम निघुआमऊ निवासी गुड्डू (22) भी एक सप्ताह से बुखार से पीड़ित हैं। गुड्डू के परिवार ने भी पहले प्राइवेट डॉक्टर को दिखाया।
विज्ञापन


यहां डेंगू की पुष्टि होने पर उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। उसकी प्लेटलेट्स 26000 थीं। परिवार ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया। अब जिला अस्पताल के डॉक्टर अस्पताल की पैथालॉजी रिपोर्ट का इंतजार कर रहे हैं। डॉक्टरों का कहना है कि अस्पताल की पैथालॉजी में डेंगू की पुष्टि होने के बाद ही वे कुछ कह सकते हैं।

इसके अलावा तालगांव के धीरपुर निवासी इंद्रजीत के पुत्र अक्षय कुमार (17) को तेज बुखार आ रहा है। पिता ने अक्षय को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। यहां डॉक्टर ने जांच के बाद डेंगू की पुष्टि करते हुए उसे ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया है।

शहर के मोहल्ला चूड़ीवाली गली निवासी विनीता देवी (45) भी डेंगू से पीड़ित हैं। उन्हें भी एक सप्ताह से बुखार आ रहा था। इसके अलावा विनीता के भतीजे आयुष को भी डेंगू हुआ है। आयुष भी बीते एक सप्ताह से बुखार से पीड़ित है। इन दोनों का इलाज जिले के एक प्राइवेट अस्पताल में चल रहा है। इन मरीजों के साथ जिले में डेंगू पीड़ितों की संख्या बढ़कर 82 हो गई  है। वहीं 9 लोग डेंगू की वजह से जान गंवा चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें