रामकोट (सीतापुर)। थाना क्षेत्र में हरदोई-सीतापुर मार्ग पर रायपुर भट्ठे के पास स्कूली बस और टेंपो में जोरदार भिड़ंत हो गई। बताया जाता है कि सड़क पर अचानक गोवंश के आ जाने से हादसा हुआ है।
हादसे में टेंपो में सवार मिश्रिख कोतवाली इलाके के रमुवापुर निवासी नीरज, सरोज, प्रमोद, गोपाल व तेलियानी निवासी टेंपो चालक घायल हो गया। हादसे की सूचना पाकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। इसके बाद एंबुलेंस से घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। सूचना पुलिस को दे दी गई है।