फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हत्या व लूट की योजना बनाते पांच गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
सीतापुर। पुलिस ने सिधौली कोतवाली क्षेत्र के पांच बदमाशों को दबोचा है। पुलिस का दावा है कि आरोपी सीतापुर, लखनऊ में कुछ लोगों के साथ लूट व हरदोई में एक प्रधान की हत्या की योजना बना रहे थे। इस दौरान बदमाशों के तीन अन्य साथी पुलिस को चकमा देकर भाग निकले।
विज्ञापन

एएसपी मधुवन कुमार सिंह ने रविवार को प्रेसवार्ता कर बताया कि क्राइम ब्रांच व सिधौली पुलिस ने सिधौली कोतवाली क्षेत्र के नहर के पास से पांच बदमाशों को दबोचा है।
सीओ सिटी ने बताया कि बदमाशों में सिधौली के सिद्धेश्वर नगर निवासी छोटू मिश्रा उर्फ सुनील मिश्रा, मछरेहटा के मटकुटटा निवासी रामकिशोर मौर्य, उन्नाव के बांगरमऊ शीतलगंज निवासी सर्वेश यादव उर्फ ठाकुर, रेउसा के खरैंवा निवासी मुशर्रफ, शहर को मोहल्ला कोट निवासी मुजीब शामिल हैं।
विज्ञापन

इनके तीन साथी हरदोई के कासिमपुर निवासी पप्पू यादव, इसी जिले के बेनीगंज कल्लीपुर निवासी अवधेश तिवारी, सिधौली के बाजार मोहल्ला निवासी अनिल सिंह भागने निकले। उनकी तलाश की जा रही है। आरोपियों के पास से असलहा व कारतूस बरामद किया गया है।
आरोपियों ने पुलिस को बताया कि उन लोगों की जेल में मुलाकात के दौरान दोस्ती हुई थी। अब वह लोग लखनऊ के एक व्यापारी, रेउसा में पंप मालिक से लूट व हरदोई में एक प्रधान की हत्या की योजना बना रहे थे। मुशर्रफ, रामकिशोर व छोटू मिश्रा का आपराधिक इतिहास है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें