फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अस्पताल में चार घंटे गुल रही बिजली

विज्ञापन
जिला अस्पताल के डिजिटल एक्सरे रूम के बाहर बैठे मरीज व तीमारदार। (संवाद) - फोटो : SITAPUR
विज्ञापन
सीतापुर। जिला अस्पताल में मरीजों को इलाज के लिए रोजाना जूझना पड़ रहा है। बुधवार को करीब चार घंटे बिजली गुल रही। जनरेटर चलने से वार्डों में प्रकाश की व्यवस्था तो हो गई लेकिन अल्ट्रासाउंड व एक्स-रे जांच की सुविधा ठप हो गई। बिजली आने के इंतजार में कई मरीज दर्द से कराहते हुए लाइन में लग अपनी बारी का इंतजार करते रहे। बिजली न आने के कारण करीब 100 मरीज बिना जांच कराए ही लौट गए।
विज्ञापन

जिला अस्पताल में सुबह आठ बजे से ओपीडी शुरू हो गई। चिकित्सकों ने मरीजों को अल्ट्रासाउंड व एक्स-रे जांच के लिए लिख दिया। इस पर मरीज जांच कराने पहुंचे तो वहां पर बत्ती गुल मिली। बिजली चली जाने से जनरेटर चलवाया गया। लेकिन अल्ट्रासाउंड व एक्स-रे जनरेटर से पर्याप्त बिजली न मिल पाने के कारण नहीं चल सके। ऐसे में मरीजों के पास इंतजार करने के अलावा कोई विकल्प नहीं था। वह अंधेरे में ही कमरे के बाहर बैठे अपना नंबर आने का इंतजार करते रहे।
महोली से आए इसरार ने बताया कि अल्ट्रासाउंड कराने के लिए दो घंटे से स्ट्रेचर पर लेटा हूं। बहुत दिक्कत हो रही है। चिकित्सक बिजली न आने की बात कहकर वापस कर रहे है। करीब चार घंटे बीत गए लेकिन बिजली नहीं आई। ऐसे में मरीजों के सब्र का बांध टूट गया। वह बाहर जाकर अपनी जांचे करवाई। इसके अलावा डेढ़ बजे के बाद जांचें भी बंद कर दी गई। मरीजों को गुरुवार को आने का फरमान सुना दिया। इससे मरीज वापस लौट गए। कई मरीजों को काफी दिक्कतें हुई।
विज्ञापन

धन उगाही के लगे आरोप
लाइन में लगे मरीजों ने बताया कई लोग जांच करवाने आए थे, ऐसे में यहां के कर्मचारियों ने उनसे धन उगाही करके किसी तरह जांच कर दी। वैसे भी जो मरीज कर्मचारी को पैसा दे देते हैं, उनकी पहले जांच हो जाती है। बाकी मरीज लाइन में ही लगे रहते है। जब कोई बात पूछो तो कर्मचारी द्वारा अभद्रता की जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें