फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

30 गांवों की बिजली व्यवस्था बेपटरी

विज्ञापन
विज्ञापन
तंबौर (सीतापुर)। तंबौर फीडर से जुड़े करीब 30 गांवों की विद्युत आपूर्ति बेपटरी हो गई है। 24 घंटे में कभी आठ घंटे तो कहीं छह घंटे ही विद्युत आपूर्ति होती है। इतनी कम बिजली मिलने से व्यापारियों का रोजगार ठप हो रहा है। लोगों के घरों के उपकरण शोपीस बनकर रह गए हैं। इससे यहां के उपभोक्ता परेशान हैं।
विज्ञापन

तंबौर फीडर से कस्बा सहित बिस्वान खुर्द, चंदीभानपुर, छतांगुर, ककरहा, बेहटा, सुमली, चांदीखेड़ा, लखनीपुर, औरंगाबाद, मोगलापुर, रजनापुर, शिवपुर, रोहिया, बरक्षता, बोधव, सेतुही सहित 30 गांवों को बिजली आपूर्ति होती है। क्षेत्र की कई प्लाईवुड फैक्ट्रियां इसी से संचालित हैं। बावजूद इसके विद्युत आपूर्ति की खस्ताहाल स्थिति से सभी उपभोक्ता परेशान हैं।
कभी रात में कटी बिजली छह घंटे बाद आती है तो कभी लाइन फाल्ट की सूचना देकर कई घंटे तक आपूर्ति बाधित रहती है। दो दिन पहले करीब 13 घंटे लगातार बिजली नहीं आई। लाइन फाल्ट के बाद रोजाना रोस्टिंग के नाम पर होने वाली विद्युत कटौती से उपभोक्ता परेशान हैं। कई दिनों से उत्पन्न दिक्कतों पर जिम्मेदारों द्वारा न तो ध्यान दिया जा रहा है और न ही पावर हाउस का फोन उठाता है। उपभोक्ता वीरेंद्र सिंह, खुर्शीद गौरी, मोहम्मद खालिद, पंकज सिंह, सुयश श्रीवास्तव आदि ने अघोषित विद्युत कटौती से छुटकारा दिलाकर विद्युत आपूर्ति की मांग है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें