फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: ईद-उल-अजहा आज, बदला रहेगा यातायात

Sun, 30 Mar 2025 11:56 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सीतापुर। ईद सोमवार को मनाई जाएगी। ईदगाहों में लोग सुबह नमाज अदा करेंगे। उधर, चांद का दीदार होते ही रविवार को बाजार गुलजार हो गए। कपड़े, मिठाई की दुकानों पर भीड़ दिखी। वहीं पुलिस बल भी शहरी व ग्रामीण इलाकों में मुस्तैद दिखा। पुराने शहर व खैराबाद में देर रात तक मेवा, फल और खोवा की खरीदारी लोग करते दिखे। यातायात निरीक्षक फरीद अहमद ने बताया कि ईद के दिन नमाज के समय कई चौराहों पर यातायात व्यवस्था में बदलाव रहेगा। मंडी व मुंशीगंज से ईदगाह की ओर ट्रैफिक पूर्णतया प्रतिबंधित रहेगा।
विज्ञापन


ड्रोन कैमरों से होगी निगरानी
ईद और नवरात्र को देखते हुए पुलिस ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए हैं। पुलिस बल संवेदनशील इलाकों में लगातार गश्त कर रहा है। चेकिंग अभियान के तहत प्रमुख बाजारों, बस अड्डों और रेलवे स्टेशन पर सघन तलाशी ली गई। सोमवार को संवेदनशील इलाकों में ईद की नमाज ड्रोन की निगरानी में होगी। पुलिस अधीक्षक चक्रेश मिश्रा ने बताया कि सोशल मीडिया पर भी पुलिस की विशेष नजर है। किसी भी तरह की अफवाह फैलाने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


यहां अदा होगी नमाज
साबरी मस्जिद- सुबह 7:30 बजे
मस्जिद नई बाजार- सुबह 8:30 बजे
मस्जिद मरकज- सुबह 7:30 बजे
मस्जिद असलम मियां- सुबह 9 बजे
मस्जिद बड़े मखदूम- सुबह 7:45 बजे
मस्जिद दरी मंडी- सुबह 8:30 बजे
मस्जिद कस्बाती टोला- सुबह 8 बजे
मस्जिद शीशे वाली- सुबह सवा 8 बजे
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें