रेउसा (सीतापुर)। सूबे के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य रविवार को रेउसा आ रहे हैं। वह सेवता विधान सभा के रेउसा चौराहे पर पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेयी की प्रतिमा का अनावरण करेंगे।
उपमुख्यमंत्री रविवार की दोपहर दो बजे रेउसा पहुंचेंगे। रेउसा चौराहे को अटल चौक के रूप में विकसित किया है। पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेयी की प्रतिमा लगाई गई है। डिप्टी सीएम के आगमन को लेकर तैयारियां कई दिनों से चल रहीं थी। शुक्रवार की शाम को तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा चुका है। हेलीपैड बनकर तैयार हो चुुका है। डिप्टी सीएम के कार्यक्रम को लेकर डीएम विशाल भारद्वाज, एसपी आरपी सिंह की ओर से तैयारियां की गई हैं। संवाद