फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरगांव में डॉक्टर को तलवार से काट डाला

विज्ञापन
हरगांव क्षेत्र के मुंद्रासन गांव में हुई वारदात के बाद घटना स्थल पर रोते बिलखते परिजन व मौजूद पु? - फोटो : SITAPUR
विज्ञापन
हरगांव (सीतापुर)। क्लीनिक पर मंगलवार को मरीजों को देख रहे एक डॉक्टर की दिनदहाड़े दबंग ने तलवार से काटकर निर्मम हत्या कर दी। ताबड़तोड़ कई वार से डॉक्टर का एक हाथ और दूसरे हाथ का पंजा कट गया। बेटे को बचाने दौड़े डॉक्टर के पिता पर भी दबंग ने तलवार से हमलाकर कर दिया, इससे वे भी घायल हो गए। वारदात के बाद भाग रहे आरोपी को लोगों ने दबोच लिया।
विज्ञापन

घटना की वजह बेची गई प्रॉपर्टी का पैसा न देना बताया जा रहा है। पुलिस पिकेट से चंद कदम की दूरी पर दिनदहाड़े हुई हत्या की वारदात से इलाके में दहशत है। हरगांव इलाके के मुद्रासन गांव निवासी मुनींद्र प्रताप वर्मा (45) वर्मा डॉक्टर थे। उनका हरगांव इलाके के मुद्रासन में मां कमला हॉस्पिटल के नाम से क्लीनिक है। अस्पताल हरगांव-लहरपुर मार्ग पर स्थित है।
रोजाना की तरह मंगलवार दोपहर डॉक्टर क्लीनिक पर मरीजों को देख रहे थे। आरोप है कि इस बीच उनके गांव का ही निवासी अच्छेलाल क्लीनिक पर आ धमका। चश्मदीदों के मुताबिक, उसके हाथ में तलवार थी। डॉक्टर जब तक कुछ समझ पाते, उससे पहले आरोपी अच्छेलाल ने उस पर तलवार से ताबड़तोड़ प्रहार शुरू कर दिए। तलवार के ताबड़तोड़ प्रहार से डॉक्टर के एक हाथ का पंजा और दूसरा हाथ कटकर शरीर से अलग हो गया। इसके बाद हमलावर ने डॉक्टर की गर्दन पर कई वार किए। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन

बेटे पर हमला होते देख बचाने दौड़े उसके पिता गजोधर पर भी दबंग ने तलवार से प्रहार कर दिया। इससे वह भी गंभीर रूप से घायल हो गए। वारदात के बाद आरोपी मौके से भागने लगा। घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर आसपास के लोग और कुछ दूरी पर मौजूद पुलिस पिकेट के पुलिस कर्मी पहुंच गए। लोगों की मदद से पुलिस ने हत्या आरोपी को दबोच लिया।
आरोपी के कब्जे से आला कत्ल बरामद हुआ है। आरोपी को हिरासत में लेकर थाने लाया गया। घायल हुए डॉक्टर के पिता को हरगांव सीएचसी में भर्ती कराया गया है। डॉक्टरों का कहना है कि बुजुर्ग की हालत खतरे से बाहर है। घटना को लेकर मृतक की पत्नी ने बताया कि आरोपी के पिता ने उसके पति को जमीन बेची थी। जमीन का बैनामा होने के बाद पैसों के लेनदेन का विवाद चल रहा था।
जमीन कम होने की वजह से पैसे नहीं दे रहे थे। आरोप है कि इसी को लेकर उसके पति की हत्या कर दी गई। घटना की तहरीर पत्नी ने दी है। एसओ हरगांव डीपी शुक्ला ने बताया कि पैसों के लिए हत्या की गई है। मामले में आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। आरोपी को गिरफ्तार कर कार्रवाई की जा रही है।
एसपी ने कार्रवाई के दिए आदेश
दिनदहाड़े वारदात की सूचना पाकर एसपी आरपी सिंह, एएसपी नॉर्थ डॉ. राजीव दीक्षित, सीओ सदर अभिषेक प्रताप पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और जांच की। कप्तान ने पूरे मामले की जानकारी ली। इसके बाद एसओ को मामले में आरोपी के खिलाफ कार्रवाई के आदेश दिए हैं।
जमीन कम होने की बात कहकर पैसा नहीं दे रहे थे डॉक्टर
एसओ डीपी शुक्ला ने बताया कि डॉक्टर ने करीब दस साल पहले आरोपी के पिता से करीब चार बीघा जमीन का बैनामा कराया था। उसी जमीन पर डॉक्टर ने क्लीनिक बना रखी है। डॉक्टर ने बिल्डिंग सड़क से कुछ दूर हटकर बनाई थी।
उनका कहना था कि जमीन कम है, इसलिए दो लाख रुपये नहीं दे दिए गए थे। आरोपी और उसके पिता की ओर से कहा जा रहा था कि सड़क से जमीन छोड़कर नाप रहे हैं, इसलिए जमीन पूरी नहीं हो पा रही है। डॉक्टर दोबारा पैमाइश कराने के बाद जमीन पूरी होने पर ही पैसा देने की बात कह रहे थे। इसी बात को लेकर विवाद चल रहा था। उसी में घटना अंजाम दी गई है।
मरीज भी जान बचाकर भागे
क्लीनिक के अंदर घुसकर डॉक्टर की दिनदहाड़े की गई हत्या से मुद्रासन दहल गया है। घटना को देख मौके पर चीखपुकार मच गई। मरीज डर के मारे जान बचाकर भाग खड़े हुए। कुछ मरीजों ने दवा ली थी तो कुछ अपनी बारी का इंतजार कर रहे थे, लेकिन घटना के बाद सभी भाग गए। अफरातफरी का माहौल घंटों तक मौके पर रहा। वारदात को जिसने भी सुना, उसके रौंगटे खड़े हो गए। वारदात के बाद आसपास के लोगों में दहशत व्याप्त हो गई है।
घटनास्थल से लेकर गांव तक पुलिस मुस्तैद
दिनदहाड़े हुई हत्या की वारदात के बाद मामले की गंभीरता को देखते हुए भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। घटनास्थल से लेकर मृतक के गांव तक पुलिस तैनात कर दी गई है। मृतक के घर के अलावा आरोपी के घर पर पुलिस का कड़ा पहरा है। दोनों पक्ष एक ही गांव के होने की वजह से गांव में तनाव का भी माहौल है। यही वजह है कि पुलिस बेहद सतर्क है।
अखिलेश यादव ने ट्वीट कर सरकार पर साधा निशाना
सीतापुर के हरगांव क्षेत्र में एक डॉक्टर की तलवार से हत्या व उनके पिता पर कातिलाना हमले की दुर्दांत घटना से प्रदेश भयभीत है। श्रद्घांजलि। घटनास्थल से कुछ ही दूरी पर पुलिस पिकेट होने के बावजूद सरेआम ऐसी घटना घट जाना भाजपा सरकार में अपराधियों के बेखौफ हौसलों को दर्शाता है।
विज्ञापन

अखिलेश यादव, पूर्व मुख्यमंत्री (हरगांव में डॉक्टर की हत्या की घटना पर किया ट्वीट)
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें