फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘बिना तैयारी न आएं अधिकारी’

Thu, 17 Sep 2015 12:12 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
किसानों की शिकायतों का जवाब पावर कॉर्पोरेशन के अधिकारियों के न दे पाने पर सीडीओ एसके सिंह ने गहरी नाराजगी जताई। उन्होंने अफसरों को पूरी जानकारी व दस्तावेजों के साथ किसान दिवस में आने के निर्देश दिए, जिससे मौके पर ही किसानों की समस्याएं हल हो सकें।
विज्ञापन


दरअसल, बुधवार को कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित किसान दिवस में ब्लॉक महोली के किसानों ने बीपीएल लाभार्थियों के बिल किस दर से बनाए जाते हैं इसकी जानकारी चाही।

इसके अलावा किसानों ने बताया कि ग्राम पंचायत इन्द्रौली के बीपीएल श्रेणी के 55 कनेक्शन धारक को नोटिस भेजते हुए 15 से 20 हजार रुपये तक के विद्युत बिल भेजे गए हैं। जबकि गांव में आपूर्ति सुचारु रहती ही नहीं है।
विज्ञापन


किसानों ने राजीव गांधी विद्युतीकरण परियोजना के प्रगति की जानकारी भी चाही। कॉर्पोरेशन के प्रतिनिधि ने जानकारी देने में असमर्थता जताई। जिस पर अध्यक्षता कर रहे सीडीओ एसके सिंह खफा हुए।

किसान दिवस के दौरान बकाया गन्ना भुगतान की समस्या भी उठी। जिस पर डीसीओ डॉ. दुष्यंत कुमार ने बताया कि 82 फीसदी भुगतान हो चुका है। माह के अंत तक 87 फीसदी भुगतान होना संभावित है।

जिला सहकारी बैंक की शाखाओं द्वारा हो चुके गन्ना भुगतान का रुपया न देने की शिकायत किसानों ने की। इस पर सीडीओ ने डीसीओ को समस्या का समाधान कराने के निर्देश दिए। इसके अलावा नहरों में टेल तक पानी पहुंचाने, आपदा से प्रभावित फसलों के मुआवजा वितरण की पारदर्शी व्यवस्था किए जाने, खराब नलकूपों को चालू कराने की मांग उठाई गई।
सीडीओ ने संबधित अफसरों को जरूरी कार्रवाई कर समस्याओं का निदान कराने के निर्देश दिए। उप कृषि निदेशक विनोद कुमार ने किसानों से रजिस्ट्रेशन कराने का अनुरोध किया। जिससे कृषि विभाग से मिलने वाले अनुदान डीबीटी के माध्यम से पा सकें।

किसान दिवस में उप कृषि निदेशक द्वारा पिछली बैठक की कार्रवाई के परिपालन से सीडीओ को अवगत कराया।
सीडीओ ने बिंदुवार कार्रवाई की समीक्षा की। इस मौके पर कृषि अधिकारी धीरेंद्र सिंह, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ. एके श्रीवास्तव, जिला उद्यान अधिकारी विनोद कुमार यादव आदि मौजूद थे।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें