फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निर्विरोध निर्वाचित 11 ब्लॉक प्रमुखों को डीएम ने दिया प्रमाणपत्र

विज्ञापन
विज्ञापन
सीतापुर। सत्तापक्ष ने 11 ब्लॉकों के प्रमुख पद पर निर्विरोध विजय पताका फहराया है। शुक्रवार को नामांकन वापसी के बाद इन विजेताओं को डीएम आरओ विशाल भारद्वाज ने कलेक्ट्रेट स्थित अपने कक्ष में प्रमाणपत्र दिया। ब्लॉक खैराबाद से निर्वाचित हुए प्रमुख अजय विश्वकर्मा को प्रमाण दिया गया।
विज्ञापन

इसी प्रकार मिश्रिख से राम किंकर पांडे, रामपुर मथुरा से तारा देवी लोधी, लहरपुर से उमाशंक वर्मा, बेहटा से कल्पना वर्मा, गोंदलामऊ से नमिता अवस्थी, महोली से जगदीश प्रसाद पासी, रेउसा से मंजू देवी चौहान, बिसवां से शांति यादव, हरगांव से रमादेवी एवं एलिया ब्लॉक से रीता सिंह को डीएम ने प्रमाणपत्र दिया। इस मौके पर नव निर्वाचित ब्लॉक प्रमुख के समर्थकों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत करते हुए बधाई दी। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें