फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

11.90 करोड़ से होंगे निकायों में विकास कार्य

विज्ञापन
विज्ञापन
सीतापुर। जिले में 11.90 करोड़ से विकास कार्य कराए जाएंगे। यह धनराशि 15वें वित्त आयोग की तरफ से जिले को मिली है। धनराशि आवंटन के बाद एडीएम ने सभी ईओ से कार्ययोजना मांगी है। इस कार्ययोजना की मंजूरी के बाद विकास से जुड़े कार्यों का शुभारंभ होगा। जिले में छह नगरपालिका व पांच नगर पंचायतें हैं। इन निकायों में विकास कार्य कराने को लेकर केंद्र सरकार की तरफ से धनराशि दी गई है।
विज्ञापन

10 लाख से कम आबादी वाले निकायों के लिए 15वें वित्त आयोग से जिले को 11.90 करोड़ की राशि मिली है। इस धनराशि से निकायों में सड़क, पानी, जलनिकासी आदि से जुड़े कार्य कराए जाएंगे।
इससे यहां पर निवास कर रहे लोगों को मिलने वाले जन सुविधाओं का विस्तार भी होगा। आवंटन के तहत नगर पालिका बिसवां 1.22 करोड़, नगर पालिका खैराबाद को 1.10 करोड़, नगर पालिका लहरपुर को 1.34 करोड़, नगर पालिका महमूदाबाद को 1.19 करोड़, नगर पालिका मिश्रिख-नैमिषारण्य को 41 लाख, नगर पालिका सीतापुर को चार करोड़, नगर पंचायत हरगांव को 61 लाख, नगर पंचायत महोली को 45 लाख, नगर पंचायत पैतेंपुर को 29 लाख, नगर पंचायत सिधौली को 56 लाख व नगर पंचायत तंबौर अहमदाबाद को 65 लाख का बजट मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें