कमलापुर (सीतापुर)। थाना क्षेत्र में रविवार की शाम साइकिल से सड़क पार कर रहे एक युवक की ट्रैक्टर की चपेट में आने से मौत हो गई। मामले की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
कमलापुर इलाके के शाहपुर निवासी रिंकू (38) रविवार की शाम शाहपुर गांव के पास सड़क पार कर रहा था। इस बीच तेज रफ्तार से आ रहे ट्रैक्टर ने उसे टक्कर मार दी। घायलावस्था में युवक को जिला अस्पताल भेजा गया, जहां पर इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मामले की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।