फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आवास घोटाले की जांच रिपोर्ट नहीं दे रहे बीडीओ

विज्ञापन
विज्ञापन
सीतापुर। जब विधायक की शिकायत पर चार माह तक कार्रवाई नहीं हो पा रही है, तो जन सामान्य की शिकायतों की क्या स्थिति होगी, यह सहज अनुमान लगाया जा सकता है, जिम्मेदार किस कदर लापरवाही बरत रहे हैं। प्रकरण ब्लॉक मछरेहटा के ग्राम सिसेंडी का है। यहां सात अपात्रों को आवास दिए जाने के संबंध में विधायक रामकृष्ण भार्गव ने डीएम से शिकायत की।
विज्ञापन

उन्होंने एसडीएम मिश्रिख को जांच सौंपी। उन्होंने बीडीओ मछरेहटा को 31 जुलाई को पत्र भेजकर आख्या मांगी। कार्रवाई न होने पर चार और 18 सितंबर को अनुस्मारक भेजा, फिर भी बीडीओ ने जब 24 नवंबर तक जांच आख्या नहीं भेजी तो 25 नवंबर को एसडीएम ने एक बार फिर रिमांइडर भेजते हुए अपेक्षित आख्या भेजने का निर्देश दिया। उन्होंने जिला पंचायतराज अधिकारी को पत्र भेजकर रिपोर्ट भेजने और ग्राम सिसेंडी में उस अवधि में कौन-कौन सचिव तैनात रहे हैं, इसकी सूचना मांगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें