सीतापुर। बिसवां के असरखपुर गांव में बृहस्पतिवार को एक युवक का शव फंदे से लटका मिला। परिजनों के अनुसार गांव निवासी विजय (30) बुधवार रात अपने कमरे में सोने के लिए गए थे।
बृहस्पतिवार को जब काफी देर तक वह कमरे से बाहर नहीं निकले तो परिजनों को चिंता हुई। दरवाजा खटखटाने पर अंदर से कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली। इसके बाद परिजनों ने दरवाजा तोड़ा तो विजय का शव रस्सी से बने फंदे से लटका मिला। इंस्पेक्टर मुकुल प्रकाश वर्मा ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।