लहरपुर (सीतापुर)। कोतवाली क्षेत्र में 12 दिन पहले डूबी किशोरी का शव रविवार को नदी में उतराता मिला। छह अगस्त को गांव चकपुरवा मजरा पिंडुरिया निवासी निशा (14) अपनी सहेली रीता, मधु, आरती के साथ खेत से घर जा रही थीं।
हाथ-पैर धोने के लिए वह घघरिया नदी के पास गईं थीं। तभी पैर फिसल जाने से वह नदी में डूब गई थी। रविवार दोपहर निशा का शव पानी में उतराता मिला। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को बाहर निकाला। इंस्पेक्टर मुकुल प्रकाश वर्मा ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।