फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: समूहों की 71 हजार महिलाओं को बनाया जाएगा लखपति दीदी

Mon, 19 Aug 2024 01:15 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सीतापुर। स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं के जीवन स्तर को सुधारने के लिए उन्हें लखपति दीदी बनाने की कवायद तेज हो गई है। जिले में 71 हजार 829 महिलाओं को लखपति दीदी बनाया जाएगा। चयन हो जाने के बाद इन्हें प्रशिक्षण दिया जाएगा।
विज्ञापन


राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत ग्राम पंचायतों में स्वयं सहायता समूहों का गठन किया जा रहा है। तकरीबन 19 हजार समूह गठित किए गए हैं। समूहों की महिला सदस्यों की आजीविका और जीवन स्तर को सुधारने के लिए शासन की मंशा सभी को लखपति दीदी बनाया जाना है। यह कार्य चरणबद्ध तरीके से किया जा रहा है। एक साल पूर्व इसके लिए सर्वे किया गया था। इस साल जिले में 71 हजार 829 लखपति दीदी बनाए जाने का लक्ष्य दिया गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें