फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खड़े कंटेनर में टकराई डीसीएम, दो की मौत

विज्ञापन
सिधौली इलाके में हुए सड़क हादसे के बाद क्षतिग्रस्त वाहन। - संवाद - फोटो : SITAPUR
विज्ञापन
सीतापुर। कोतवाली सिधौली इलाके में नेशनल हाईवे पर शुक्रवार रात सड़क किनारे खड़े कंटेनर में पीछे से डीसीएम टकरा गई। हादसे में डीसीएम चालक और कंटेनर को सही कर रहे मैकेनिक की मौत हो गई। चालक की मौके पर जबकि मैकेनिक की लखनऊ में मौत हो गई।
विज्ञापन

सिधौली इलाके में नेशनल हाईवे पर स्थित अहमदपुरजट गांव के पास शुक्रवार देर रात एक कंटेनर खराब हो गया था। कंटेनर को अहमदपुर जट गांव निवासी नासिर (22) सही कर रहा था। इस बीच लखनऊ की ओर से केला भरकर आ रही एक तेज रफ्तार डीसीएम सड़क किनारे खड़े कंटेनर में पीछे से टकरा गई।
हादसे में डीसीएम चालक खैराबाद के गढ़ी निवासी रिजवान खान (40), कंटेनर सही कर रहा मैकेनिक नासिर गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे की सूचना पाकर पुलिस और आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। गंभीर रूप से घायल लोगों को अस्पताल ले जाने की तैयारी की जा रही थी, लेकिन मौके पर ही डीसीएम के चालक रिजवान की मौत हो गई। अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

मैकेनिक की हालत को गंभीर देखते हुए डॉक्टरों ने उसे लखनऊ ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया, जहां पर इलाज के दौरान उसकी भी मौत हो गई। आशंका जताई जा रही है कि चालक के झपकी लेने से डीसीएम के बेकाबू होकर टकराने से हादसा हुआ है। पुलिस ने वाहनों को कब्जे में ले लिया है। इंस्पेक्टर सिधौली आलोक मणि त्रिपाठी ने बताया कि देर रात हादसे में चालक समेत दो लोगों की मौत हुई है।
पिकअप की टक्कर से पिता-पुत्र घायल
रेउसा (सीतापुर)। थाना क्षेत्र में पिकअप की टक्कर से बाइक सवार पिता-पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। रेउसा के मोहलिया गांव निवासी हरीश पोरवाल (45), अपने सात साल के बेटे वर्षीय पुत्र के साथ बाइक से जा रहे थे। इसी बीच तेज रफ्तार पिकअप ने एक स्कूल के पास पिता-पुत्र को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में दोनो गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को रेउसा सीएचसी से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें