फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: जवाब न देने वाली ग्राम पंचायताें की जांच करेंगे डीसी मनरेगा

Sat, 14 Jun 2025 12:05 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सकरन (सीतापुर)। नोटिस देने के बावजूद मनरेगा में फर्जी हाजिरी लगाने पर अंकुश नहीं लग रहा है। मामले में डीसी मनरेगा द्वारा स्पष्टीकरण तलब किए जाने के बावजूद कई ग्राम पंचायतों द्वारा जवाब नहीं दिया गया है। इससे नाराज डीसी मनरेगा 17 जून को संबंधित ग्राम पंचायतों की जांच करेंगे।
विज्ञापन

कई ग्राम पंचायतों में मनरेगा के तहत होने वाले कार्य में एक ही फोटो कई मास्टर रोल पर अपलोड कर फर्जी हाजिरी लगाने का खेल किया जाता रहा है। इसको लेकर डीसी मनरेगा ने नौ जून को ग्राम पंचायत लखनियापुर, सरैंयाकलां, मानपुर सिकरी, ताजपुर सलौली, चिल्हिया, जमलापुर, इस्माइलपुर, झौव्वाकलां, बारहसिंहा, बरछता, लखनियापुर, बोहरा, पतरासा, कम्भरिया कटेसर, गठियाकलां आदि ग्राम पंचायतों को नोटिस जारी कर जवाब तलब किया था। एपीओ रवि सिंह द्वारा नोटिस दिया गया था। बताया जाता है कि अधिकतर ग्राम पंचायतों की ओर से स्पष्टीकरण नहीं दिया गया है। डीसी मनरेगा चंदनदेव पांडेय 17 जून को इन ग्राम पंचायतों की जांच करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें