सेवता (सीतापुर)। कस्बा सेवता में मां सोनासरि देवी मंदिर के इर्द-गिर्द अतिक्रमण हटाने के बाद शुक्रवार को भाजपा विधायक ज्ञान तिवारी ने वहां का निरीक्षण किया। उन्होंने मुक्त जमीन पर पार्किंग, टिन शेड व जलभराव की समस्या से निजात पाने के लिए नाली निर्माण तथा दर्शनार्थियों के लिए बैठने की उचित व्यवस्था के लिए जेई सुभाष वर्मा से कार्य योजना बनाने को कहा।
उन्होंने कहा कि मंदिर का विकास के लिए हर प्रसाय किए जाएंगे। खाली स्थान में आरसीसी लगाई जाएगी। मौके पर तहसीलदार उमाकांत, ज्ञानेश शुक्ला, महेश लोधी, अनुराग शुक्ला, थानाध्यक्ष हनुमंत तिवारी आदि मौजूद रहे।