फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाजार में भीड़, जाम में फंसे लोग

विज्ञापन
लालबाग से आंख अस्पताल जाने वाले मार्ग पर लगे जाम में फंसे वाहन। - संवाद - फोटो : SITAPUR
विज्ञापन
सीतापुर। शहर की मुख्य बाजार में मंगलवार को भीषण जाम लगा रहा। चार पहिया, दो पहिया वाहन चालकों के साथ पैदल चलने वाले लोगों को भी दिक्कतें झेलनी पड़ीं। घंटों लगे जाम से लोगों को अपने गंतव्य को जाने में देरी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

शहर की मुख्य बाजार में त्योहार को लेकर खरीददारों की संख्या काफी बढ़ गई। जिसके कारण अधिक जाम लगा। बाजार में रंग गुलाल, पिचकारी, नमकीन बेचने वालों ने सड़क पर ही ठेला व स्टॉल लगा रखा था। जिससे वाहन चालकों को काफी दिक्कत उठानी पड़ी। लोग अपने वाहनों को बचाकर बाजार की गलियों से निकालने को मजबूर थे।
यातायात पुलिस द्वारा भी बाजार में बैरिकेडिंग नहीं लगाई गई थी। जिसके चलते रिक्शा और ई-रिक्शा चालक भी मनमानी कर बाजार में प्रवेश कर रहे थे। इधर, बेतरकीब तरीके से खडे़ वाहनों की वजह से भी लोग काफी परेशान हुए। बाजार में भीड़ अधिक होने के कारण लाल कपड़ा कोठी, ट्रांसपोर्ट चौराहा आदि स्थानों पर भी जाम लगा रहा।
विज्ञापन

आंख अस्पताल रोड पर लगा जाम
लालबाग से आंख अस्पताल रोड पर लोगों को मंगलवार के दिन ज्यादा दिक्कत हुई। एमएलसी नामांकन के कारण पुलिस ने लालबाग चौराहे और कलेक्ट्रेट जाने वाले दूसरे नंबर गेट के पास बैरियर लगाकर डिवाइडर के एक तरफ मार्ग को बंद कर दिया था। एक ओर से ही कार, बाइक आपस में हटो बचो करके निकल रहे थे। जिसके चलते काफी देर तक जाम की स्थिति बनी रही है।
त्योहार की वजह से बाजार में भीड़ अधिक रही। अन्य मार्गों पर भी जाम लगा रहा। पुलिसकर्मियों की मदद से जाम की समस्या को लगातार कम करने के प्रयास जारी है। -
विज्ञापन

फरीद अहमद, यातायात निरीक्षक
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें