फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाले से सड़क पर आया मगरमच्छ, हड़कंप

विज्ञापन
रामपुर मथुरा के टेरवा गांव में एक नाले से निकलकर बाग में बैठे मगरमच्छ को सरयू नदी में छोड़ने के लि? - फोटो : SITAPUR
विज्ञापन
रामपुर मथुरा (सीतापुर)। मनिकापुर से पारा रामनगरा को जाने वाली सड़क पर मगरमच्छ दिखने से ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। आसपास के ग्रामीणों ने बड़ी मशक्कत से मगरमच्छ को रस्सियों से बांधकर वन विभाग के हवाले किया। सूचना मिलने के बाद देर रात पहुंची वन विभाग की टीम ने मगरमच्छ को सरयू नदी में छोड़ दिया।
विज्ञापन

रविवार की रात करीब नौ बजे पारा और टेरवा गांव के लोग जानवरों से अपने खेतों की रखवाली करने के लिए जा रहे थे, इस बीच रामनगरा को जाने वाली सड़क पर कुछ दूरी पर नाले से निकलकर सड़क पार करते हुए एक मगरमच्छ को देखा। जब तक ग्रामीण वहां पहुंचते, मगरमच्छ पड़ोस की बाग में छिप गया। आसपास के ग्रामीणों ने एकत्र होकर काफी मुश्किल से मगरमच्छ को रस्सियों में बांधा।
ग्रामीणों ने इसकी सूचना वन विभाग को दी। देर रात पहुंची वन विभाग की टीम ने पिकअप में लादकर मगरमच्छ को सरयू नदी में छोड़ दिया। टीम में शामिल वन अधिकारी अरविंद कुमार ने बताया कि मगरमच्छ की लंबाई करीब 6.7 फीट थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें