रामकोट थाना क्षेत्र में एक युवक का शव रेल पटरी पर पड़ा मिला। शव की शिनाख्त नही हो सकी है। पुलिस ट्रेन से कटकर मौत होने की बात कह रही है। रविवार की दोपहर बुढ़वल से बालामऊ कानपुर को जाने वाली ट्रेन जब रामकोट रेलवे स्टेशन से गुजरी।
तभी लोगों ने कुछ दूरी पर ट्रैक पर एक युवक का क्षत-विक्षत शव पड़ा देखा। सूचना मिलते ही स्टेशन अधीक्षक अशोक कुमार सिंह पहुंचे। उन्होंने बताया कि युवक की मौत ट्रेन से कटकर हुई है। युवक ने नीली शर्ट व स्लेटी रंग की पैंट पहन रखी थी। उसका सिर धड़ से अलग हो गया था। पुलिस का कहना है कि घटना के हर पहलू को ध्यान में रखकर जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है।