थाना क्षेत्र में ससुराल में घर बनाकर रह रहे एक युवक ने मंगलवार रात फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। बताते हैं कि युवक का उसकी पत्नी से किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। हालांकि इस सिलसिले में परिवारीजन ने कोई आरोप नहीं लगाया है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
सकरन के मुन्नूपुरवा निवासी कमलेश (30) की तंबौर के बाजपेयीपुरवा गांव में सीताराम के यहां ससुराल है। बताते हैं कि कमलेश करीब तीन साल से ससुराल में रहता था। मंगलवार रात उसने गांव के बाहर फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली।
घटना के कारणों का पता नहीं चल सका, लेकिन कुछ लोगों का कहना है कि मंगलवार शाम को कमलेश और उसकी पत्नी के बीच विवाद हुआ था। विवाद के बाद उसने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। इस सिलसिले में मृतक के परिवारीजन की ओर से समाचार लिखे जाने तक कोई आरोप नहीं लगाया था। पुलिस का कहना है कि शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।