फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गबन के आरोप में प्रधानाध्यापिका निलंबित

Wed, 21 Dec 2016 11:53 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
उपस्थित बच्चों से अधिक की हाजिरी दिखाकर एमडीएम का पैसा हड़पने के आरोप में प्रधानाध्यापिका को बीएसए ने निलंबित कर दिया है। बीईओ नगर क्षेत्र ने 25 नवंबर को शहर के प्राथमिक विद्यालय लोनियनपुरवा का औचक मुआयना किया था। इस समय विद्यालय में 48 बच्चे मौजूद मिले।
विज्ञापन


लेकिन एमडीएम पंजिका पर 104 बच्चे अंकित थे। सहायक अध्यापक राजकुमार त्रिवेदी ने बताया 24 नवंबर को बच्चे नहीं आए थे। इसके बावजूद 85 बच्चे एमडीएम में लाभान्वित दिखाए गए। निरीक्षण के दिन प्रधानाध्यापिका हाजिरी लगाकर गायब हो गई।

जब से यह प्रधानाध्यापक पद पर कार्यरत है इन्होंने कन्वर्जन कॉस्ट का 75 हजार रुपये व 19 क्विंटल राशन का दुरुपयोग किया है। साथ ही विभागीय आदेशों की लगातार अवहेलना कर रही थी। जिस पर बीएसए ने प्रधानाध्यापिका को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें