फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीसीएम की टक्कर से युवक की मौत

Sat, 29 Apr 2017 11:21 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
एक ट्रैक्टर-ट्रॉली ईंट लेकर लखनऊ की ओर जा रही थी। हाईवे पर एक तेज रफ्तार डीसीएम ने पीछे से उसे टक्कर मार दी। इससे ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में ट्रैक्टर चालक की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य मजदूर जख्मी हो गए।
विज्ञापन


घायलों को सीएचसी सिधौली लाया गया, जहां से एक मजदूर को जिला अस्पताल भेजा गया, जबकि दो अन्य को लखनऊ के ट्रॉमा सेंटर रेफर किया गया। पुलिस ने दोनों वाहनों को कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है।

अटरिया क्षेत्र के मनवा स्थित एक भट्ठे से ईंट भरकर एक ट्रैक्टर-ट्रॉली लखनऊ की ओर जा रहा थी। इस ट्रैक्टर को अटरिया के रनुवापारा गांव निवासी पिंकू (30) चला रहा था। इसी गांव के अरविंद (33), इंद्रपाल (28) व नीरज (23) उसमें सवार थे।
विज्ञापन


जब ये लोग अटरिया इलाके में हाईवे पर सहजनपुर गांव के पास पहुंचे, तभी एक तेज रफ्तार डीसीएम ने ट्रैक्टर में टक्कर मार दी। डीसीएम की टक्कर से अनियंत्रित होकर ट्रैक्टर हाईवे किनारे पलट गया। हादसे में ट्रैक्टर चालक सहित उस पर सवार चारों लोग जख्मी हो गए।

उन्हें फौरन सीएचसी सिधौली ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने चालक पिंकू को मृत घोषित कर दिया। इंद्रपाल व नीरज को लखनऊ के ट्रॉमा सेंटर रेफर किया गया। अरविंद को सीएचसी सिधौली से जिला अस्पताल भेजा गया है। हादसे के फौरन बाद डीसीएम चालक वाहन छोड़ भाग निकला। पुलिस ने दोनों वाहनों को कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है। 

तम्बौर। रेउसा के कलनापुर गांव निवासी संबारी (32) बाइक से जा रहा था। इसी दौरान एक बोलेरो ने बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर के बाद बोलेरो पलट गई। हादसे में बाइक सवार संबारी जख्मी हो गया। उसे सीएचसी भेजा गया। बोलेरो सवार लोग बच कर भाग निकले, लेकिन ग्रामीणों ने उसमें से दो लोगों को पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें