मिश्रिख कोतवाली क्षेत्र में एक दबंग ने महिला को बाग में खींचकर दुष्कर्म किया। जिसके बाद मुंह न खोलने की धमकी देता हुआ मौके से भाग गया। पीड़ित महिला ने कोतवाली में तहरीर दी है। पुलिस जांच की बात कह रही है।
कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की निवासी महिला (28) का पति गांव के बाहर बाग की रखवाली करता है। बुधवार दोपहर महिला अपने पति को खाना देने जा रही थी। रास्ते में एक बाग में गांव का सरवन पहले से ही घात लगाकर बैठा था। महिला जैसे ही उधर से गुजरी, सरवन ने उसे दबोच लिया।
जिसके बाद बाग में खींच ले गया। वहां पर सरवन ने असलहे से धमकाते हुए दुष्कर्म किया। उसकी अस्मत लूटने के बाद सरवन मुंह खोलने व पुलिस में शिकायत करने पर जान से मार देने की धमकी देता हुआ मौके से भाग गया। घटना के बाद पीड़िता ने घर आकर परिवार को आपबीती बताई।
जिसके बाद परिवार कोतवाली पहुंचा और पीड़ित महिला ने गांव के ही सरवन के खिलाफ कोतवाली में तहरीर दी। घटना के संबंध में प्रभारी निरीक्षक रामकुमार गुप्ता ने बताया कि तहरीर मिली है। जांच की जा रही है।