फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जमीन की रंजिश में महिला को मारी गोली, चार पर केस

Mon, 05 Jun 2017 11:58 PM IST
सीतापुर
विज्ञापन
Firing - फोटो : File Photo
विज्ञापन
पिसावां थाना क्षेत्र के बरगावां में जमीन की रंजिश के चलते कुछ लोगों ने फायर कर दिया जिससे एक महिला जख्मी हो गई। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस घटना में घायल महिला के पुत्र ने गांव के ही चार लोगों के खिलाफ तहरीर दी है। तहरीर के आधार पर पुलिस ने केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन


पिसावां थाना क्षेत्र के बरगावां निवासी कारून पत्नी अली मोहम्मद व गांव के ही ताजू पुत्र सलारी के बीच काफी समय से जमीनी रंजिश चल रही थी। रविवार की रात्रि दस बजे दोनों पक्षों में विवाद हो गया। उसी दौरान विपक्षियों ने तमंचे से फायर कर दिया।

जिससे कारून के कंधे पर गोली लग गई। गोली लगने से महिला बुरी तरह जख्मी हो गई। वारदात को अंजाम देकर हमलावर वहां से भाग निकले। आनन फानन में परिवारीजन घायल महिला को लेकर जिला अस्पताल आए और पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन


पुलिस ने मामले की जांच पड़ताल की। महिला के बेटे ने गांव के ही ताजू, रिजवान, इदरीश, सामीन के खिलाफ तहरीर दी है। पिसावां थानाध्यक्ष जयशंकर सिंह ने बताया कि चार लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें